S.no | Title | Date | Caption | |
1
| समस्त छात्र - छात्राओं एवम अभिभावकों को नव भारत पब्लिक स्कूल की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई। | 26-01-2022 | 26 जनवरी 2022 की प्रातः बेला पर सभी भारतवासियों एवं भारत राष्ट्र के प्रति आस्था रखने वालों को 73वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। निश्चित रूप से यह सच ही है कि स्वतंत्रता ही सबसे बड़ा वैभव है। आज ही के दिन भारत को लगभग 800 सालों की गुलामी के कालखंड के बाद पुनः अपने विधानों को लागू करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस सौभाग्य के राष्ट्र हवन की आहुति बने सभी पुरोधाओं को याद कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वयं से यह प्रण लें कि- अब किसी भी हाल में कोई भी शत्रु अपनी बुरी निगाहें भारत पर नहीं गड़ा सकता। आइये हम सब इस गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संकल्प लें कि- अपने कर्मो एवं परिश्रम के द्वारा भारत को पुनः एकबार विश्वगुरु की संज्ञा तक लेकर जायेंगे।। |
Download
|
| | | | |